Cover art for Awaragi

Out now

Awaragi

Out now — stream Awaragi wherever you listen.

Lyrics
कोई शहर था जिसकी एक गली मेरी हर आहट पहचानती थी मेरे नाम का एक दरवाजा था एक खिड़की मुझे जानती थी पर आज न वो शहर रहा न वो दरवाजा निकला था ना तू कुछ बनने देख चाबियां जेब में हैं दर खुलते नहीं पत्ते सारे यादें घर मिलते नहीं भीड़ में रोज़ मिलता हूँ खुद से मिलना होता नहीं सबको मेरा पता मालूम मुझको मेरा मिलता नहीं घड़ी हाथ में है वक्त नहीं ख्वाब पूरे हैं नींद नहीं रात ढले तो दिल मांगे सबूत ये जीत है या ताबूत जो मांगा था कमी नहीं जो चाहिए था वो मिला नहीं जिसे ढूंढने निकला था वो मुझमें अब बचा नहीं घर जलाया शहर कमाया हिसाब मगर बराबर नहीं सब कुछ मेरे सामने था बस वहाँ मैं खुद नहीं तो जीत गया पता नहीं तस्वीर वही है दीवार पे बस उसमें लोग बदल गए कुर्सियां अब भी रखी हैं बैठने वाले गुज़र गए आंगन अब भी वैसा है दौड़ने वाले बड़े हो गए दरवाज़ा अब भी खुलता है नाम लेकर कोई बुलाता नहीं जिनके साथ खामोशी समझते थे अब उनसे बातें होती नहीं लौटने में देर नहीं हुई थी बस घर मेरा इंतज़ार करते-करते चला गया फिर उसके बाद मैंने कुछ नहीं खोया वो मेरी ज़िंदगी का आख़िरी नुक़सान था
The story1 min read

Everyone leaves home.

Very few realize what they left behind.

Awaragi isn't about roads, cities, or wandering. It's about the invisible distance between the person you wanted to become and the person you slowly became along the way. Success can buy comfort. It cannot always bring you back to where your heart still lives.

घर जलाया… शहर कमाया… हिसाब मगर बराबर नहीं…

For me, home was my father.

For someone else, it may be a mother, a friend, a love, a childhood street, or simply a version of themselves that no longer exists.

That's why this song belongs differently to every listener.

Because the word ghar never points to a place.

It points to whatever your heart still calls home.

storyhome

← All releases

Stay close